राष्ट्रीय विद्युत मंडल प्रतियोगिता में चमके इंदौर बिजली कंपनी के पांच खिलाड़ी

इंदौर: राष्ट्रीय विद्युत मंडल की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पांच खिलाड़ियों को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया.सम्मान पाने वालों में पावर लिफ्टिंग के पृथ्वीराज चौधरी, सुरेंद्र कुमार पटेल, विशाल वर्मा और नीरज चौहान तथा बॉडी बिल्डिंग के संदीप मौर्य शामिल हैं. खिलाड़ियों को ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया. सम्मान के बाद मंगलवार को सभी खिलाड़ी इंदौर लौटकर कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान से मिले.

उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों और कंपनी स्तर पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. खिलाड़ियों ने मुख्य अभियंता आरसी जैन से भी मुलाकात की. विद्युत कंपनी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के चलते कर्मचारी खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार हिस्सा ले रहे हैं. कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खेल एवं कल्याण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.

Next Post

नर्मदापुरम से कुबेरेश्वर धाम तक दौड़ते आए कावड़िये

Wed Aug 19 , 2026
सीहोर। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर कुबेरेश्वरधाम पहुंचे. नर्मदापुरम से पवित्र जल लेकर निकले युवा कांवडि़एदौड़ते हुए धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. डाक कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तेभर हर-हर महादेव, बम-बम भोले, जय भोलेनाथ और श्री शिवाय […]

You May Like