नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मीडिया में उसके निजीकरण या अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी भूमिका घटाने से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।
अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों और इस क्षेत्र में इसरो की भूमिका के संबंध में मीडिया में आ रही रिपोर्टों पर इसरो ने स्पष्ट किया है कि उसके निजीकरण को लेकर लगाई जा रही अटकलें सही नहीं है और संस्था भारत में उन्नत अंतरिक्ष अनुसंधान, तकनीक विकास, रणनीतिक व राष्ट्रीय मिशन, मानव अंतरिक्ष उड़ान और चंद्र-ग्रह अभियान का मुख्य संगठन बनी रहेगी।
