नर्मदापुरम से कुबेरेश्वर धाम तक दौड़ते आए कावड़िये

सीहोर। मंगलवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर कुबेरेश्वरधाम पहुंचे. नर्मदापुरम से पवित्र जल लेकर निकले युवा कांवडि़एदौड़ते हुए धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

डाक कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तेभर हर-हर महादेव, बम-बम भोले, जय भोलेनाथ और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारे गूंजते रहे. भगवा वस्त्रों में दौड़ते हुए कांवडिय़ों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बारिश, धूप और लंबी दूरी की थकान भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक सकी. नर्मदापुरम से कुबेरेश्वरधाम तक डाक कांवड़ लेकर पहुंचे युवाओं का जगह-जगह लोगों ने उत्साह बढ़ाया. कांवडिय़ों के धाम पहुंचने पर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. धाम पहुंचकर कांवडिय़ों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

 

 

Next Post

सरस्वती कला केंद्र की बालिकाओं ने जीता द्वितीय पुरस्कार

Wed Aug 19 , 2026
सीहोर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में चयनित बालिकाओं ने राजस्थानी समूह नृत्य घूमर रंगीलो राजस्थान प्रस्तुत किया. 6 से 16 वर्ष की बालिकाओं ने अपनी तालबद्ध नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और समूह […]

You May Like