सीहोर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में चयनित बालिकाओं ने राजस्थानी समूह नृत्य घूमर रंगीलो राजस्थान प्रस्तुत किया. 6 से 16 वर्ष की बालिकाओं ने अपनी तालबद्ध नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और समूह नृत्य श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया. प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा डॉ. रूपाली सोनी एवं नवीन सोनी सहित सभी बच्चों को द्वितीय पुरस्कार की शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरु, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित थे. इस उपलब्धि पर डीईओ श्रीमती शीलू शर्मा, प्राचार्य आलोक शर्मा, श्रीमती अरुणा राय, माधव यादव, डॉ. प्रदीप चौहान, प्रदीप नागिया, योगेश राठी, पंकज झंवर, संगीता राठी, सत्यभामा मंत्री, रजनी बाहेती, प्रतिभा झंवर, शोभा चांडक, कांता गट्टानी, कांता भट्टर, सुधा झंवर, डॉ. सुरेश झंवर, कमल झंवर, मनोज झंवर, मांगीलाल ठाकुर, विक्रम मिश्रा, योगेश उपाध्याय आदि ने बधाई दी है.
