
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने पेरिस में आयोजित बीओएफ 500 गाला में भारतीय शिल्प और डिजाइन की खूबसूरती को वैश्विक फैशन मंच पर पेश किया।जान्हवी इस खास मौके पर पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। ऑफ-व्हाइट रंग के इस परिधान में पारंपरिक छह गज की साड़ी के सिल्हूट को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया था। लो-स्लंग ड्रेप, खुले कंधे और जमीन तक जाता पल्लू उनके लुक को खास बना रहा था।
460-काउंट बंगाल मलमल से तैयार इस परिधान में गोल्ड बीड्स, मोतियों, सीपियों, पन्नों, पोल्की और टैसल्स से की गई हैंडक्राफ्टेड सजावट ने भारतीय टेक्सटाइल और कारीगरी को प्रमुखता दी। कंधे से बांह तक नजर आ रही ज्वेलरी डिटेलिंग ने उनके लुक को आकर्षक और ग्लैमरस बनाया।
बीओएफ 500 गाला में जान्हवी का यह अंदाज भारतीय विरासत, आधुनिक डिजाइन और वैश्विक फैशन का खूबसूरत मेल नजर आया।
