
सारनी: सारनी थाना क्षेत्र के नजदीक, पाथाखेड़ा तिगड्डा और सलैया मेन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर खुलेआम संचालित बताए जा रहे कबाड़ कारोबार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानों पर कबाड़ का संग्रहण और भंडारण आवश्यक अनुमति एवं नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से सभी कबाड़ केंद्रों की जांच की मांग की है।
लोगों का कहना है कि संबंधित प्रतिष्ठानों के पास नगर पालिका का आवश्यक लाइसेंस, व्यवसाय संचालन की अनुमति, भूमि उपयोग संबंधी स्वीकृति तथा अन्य जरूरी दस्तावेज हैं या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। यदि कबाड़ में ई-वेस्ट या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अवशेषों का संग्रहण अथवा प्रसंस्करण किया जा रहा है तो संबंधित नियमों के तहत आवश्यक पंजीयन और अनुमति की भी जांच जरूरी है।
वहीं, कबाड़ कारोबारी अबरार खान व जुनेद ,बाबा,बाजी लगातार शहर में कबाड़ संचालन करते हुए देखे जा रहे हैं इन कबाड़खानों की आड़ में चोरी का लोहा, विद्युत केबल, सरकारी अथवा औद्योगिक संस्थानों की सामग्री खरीदी-बेची तो नहीं जा रही, यह भी जांच का अहम विषय है। कबाड़ में आने वाली सामग्री के स्रोत, विक्रेता की पहचान, बिल और रिकॉर्ड की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस, नगर पालिका और संबंधित विभागों से संयुक्त निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।
इनका कहना है कि
आपके द्वारा दी गई सूचना पर कबाड़खाना नियमों के विरुद्ध संचालित किया जा रहा है तो हम जल्द ही जांच कर कार्रवाई करेंगे।
सारनी थाना प्रभारी जयपाल इवनाती
