इंदौर:गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोने की चूड़ी गिरवी रखने के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. मामले में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की सी-192 स्पेशल गांधी नगर में रहने वाले 42 वर्षीय आशीष त्रिवेदी की शिकायत पर राजकृति सोनी निवासी शिक्षक नगर, एरोड्रम के खिलाफ केस दर्ज किया है.
फरियादी ने बताया कि गुरुवार 12 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे वैभव ज्वैलर्स के सामने, मारुति नंदन अस्पताल के पीछे आरोपी ने सोने की चूड़ी गिरवी रखने के पैसों के विवाद में मां-बहन की गालियां दीं, थप्पड़ मारकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
