सतना: महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने बाजार क्षेत्र में चल रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
महापौर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराना नगर निगम की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, पी.के. जैन, संदीप जैन , विपुल होंडा , मनोहर आहूजा, प्रदीप अरोरा ,सागर चौरसिया, जय अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
