ट्रैक्टर-ईरिक्शा के बीच हुई टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

ग्वालियर: भितरवार में गोहिंदा के पास देर रात रेत से भरे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गये। परिवार पारिवारिक कार्यक्रम से लौटकर केरूआ से करहिया जा रहा था। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भितरवार स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद 2 गंभीर घायलों को ग्वालियर के लिये रेफर किया गया है।
एक ही परिवार के लोग ई-रिक्शा से लौट रहे थे। इस बीच गोहिंदा के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ने उनके वाहन का जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन को खबर दी। एम्बूलेंस की मदद से घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया है।
ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालात का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भितरवार एसडीओपी गगन हनुमत ने बताया है कि रेत से भरे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। हादसे में 6 लोग घायल हुए थे। सभी को प्राथमिक इलाज दिया गया और मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

सड़क हादसे में पीड़ितों की मदद कर मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह बने राहवीर

Mon Oct 19 , 2026
मैहर: सड़क हादसे में घायल भाई-बहन के लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह राहवीर बने। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हुई। बंशीपुर निवासी सौरभ पाल (16 वर्ष) और उनकी बहन सुश्री शिवानी पाल (लगभग 18 वर्ष) मोटरसाइकिल से बंशीपुर से मैहर आ रहे […]

You May Like