अभिभावकों और छात्रों का आंदोलन 8वें दिन भी जारी, आर्दश आदिवासी स्कूल में 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं शुरू करने की मांग 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिसर में आर्दश आदिवासी (मॉडल ट्राइबल) स्कूल को कक्षा 9 से 12वीं तक उन्नत करने की मांग को लेकर अभिभावक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 8वें दिन मंगलवार को भी विश्वविद्यालय का प्रवेश द्वार अवरुद्ध कर दिया। जिससे विश्वविद्यालय आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने अभिभावक संघ से रास्ता खोलने की अपील की। उन्होंने स्कूल के उन्नयन के लिए पत्राचार करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन अभिभावक और स्कूली बच्चे अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका तर्क था कि जिन बच्चों का इस वर्ष प्रवेश नहीं हो पाया है, उनका भविष्य अधर में है।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

अभिभावकों का कहना है कि मॉडल ट्राइबल स्कूल में केवल 8वीं तक की पढ़ाई होने के कारण आदिवासी विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। उनका आरोप है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन और धरना जारी रहेगा।

Next Post

कन्या विद्यालय में साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं गुड टच–बैड टच विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Tue Jul 7 , 2026
पानसेमल।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना पानसेमल पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पानसेमल में साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं गुड टच–बैड टच विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री विजय रावत एवं उप निरीक्षक सुश्री माया अलावा ने छात्राओं […]

You May Like