कन्या विद्यालय में साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं गुड टच–बैड टच विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पानसेमल।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत थाना पानसेमल पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पानसेमल में साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं गुड टच–बैड टच विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री विजय रावत एवं उप निरीक्षक सुश्री माया अलावा ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल सुरक्षा के उपाय तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इसी दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री संजय कुमार शिरोडे ने भी छात्राओं को साइबर सुरक्षा के महत्व पर संबोधित करते हुए डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना अभिभावकों एवं पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सदैव सतर्क रहने का आह्वान किया।साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा गुड टच एवं बैड टच के विषय में सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया। उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित व्यवहार करता है या असुरक्षित महसूस कराता है, तो बिना किसी भय के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दें।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।इस अवसर पर संस्था प्रभारी श्रीमती सरिता धार्वे, वरिष्ठ शिक्षक श्री संजय कुमार शिरोडे, श्री सुधीर पाटिल, श्री सुदाम पवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में थाना पानसेमल पुलिस द्वारा छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, जिससे एक सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

Next Post

एक बालिका कोलगवां सतना से, दूसरी सीधी से बाहर जाते समय बरामद

Tue Jul 7 , 2026
सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही में अपहरण/गुमशुदगी के 2 मामलों में दोनों नाबालिग को 8 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। तकनीकी साक्ष्यों से एक बालिका को कोलगवां सतना से और दूसरी को सीधी से बाहर जाते समय बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के […]

You May Like