पानसेमल: अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में मास्टर ट्रेनरों द्वारा 3 कक्षों में डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।SDM रमेश सिसोदिया ने जानकारी दी भारत सरकार के निर्देश अनुसार कलेक्टर जयंती सिंह के मार्गदर्शन में 238 प्रगणकों एवं 40 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस बार पहली बार ऐसा हो रहा है कि जनगणना डिजिटल रूप से होगी। 33 बिंदुओं पर होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना की जाएगी जिसमें कच्चा पक्का,आवासीय गैर आवासीय या अन्य जानकारी भरी जाएगी।
सभी प्रशिक्षकों से SDM रमेश सिसोदिया ने सभी से कहा कहा – जनगणना का कार्य उत्साह और आनंद के साथ करे,कुछ शिक्षकों द्वारा पहले भी जनगणना का कार्य किया जा चुका है कुछ शिक्षक नए भी हैं।इस बार की जनगणना डिजिटल रूप से होगी।लगभग एक सप्ताह में ही मकानों की गणना का कार्य किया जा सकता है।वही गर्मी के मौसम को देखते हुए SDM ने सुबह के समय अधिक कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
जिससे कि दोपहर के समय अधिक तापमान में उन्हें घूमना नहीं पड़े।सभी प्रशिक्षकों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे मास्टर ट्रेनरों एवं अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण में प्रशिक्षक परिवारों से जानकारी लेकर जनगणना करेंगे। इस दौरान तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी सुनील सिसोदिया,नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी राजाराम रानाडे,मास्टर ट्रेनर नरेंद्र अवस्थी,अश्विनी मिश्रा ,श्याम वास्कले,रवि जमरे,जनगणना लिपिक महेश बघेल सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
