जबलपुर: सिहोरा में हुए गोलीकांड के मास्टरमाइंड दीपक पटैल उर्फ रंगबाज पटैल पिता स्व भागचंद पटैल 31 साल निवासी, लखराम मोहल्ला खितौला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी जप्त की गई।
पुलिस ने बताया कि चार सितंबर को गौरेया मोहल्ला सेवाराम पंजाबी के मकान के सामने गोली चलने से आशीष विश्वकर्मा उर्फ अरसू विश्वकर्मा घायल हुआ था। आरोपी दीपक पटैल ने पूछतांछ पर बताया कि उक्त पिस्टल से 4 सितंबर को अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा के ऊपर पुराने पैसो के लेन-देन की बात पर से उत्पन्न विवाद के कारण 04 राउंड फायर करके काले रंग की स्कूटी से भाग गया था।
