इंतजार खत्म: तलेन में बनेगा 30 बिस्तरों का अस्पताल, कई पंचायतों को पुलिया और सामुदायिक भवन की सौगात


तलेन: 14 करोड़ 44 लाख 26 हजार की लागत से बनने वाले नगर के बहुप्रतीक्षित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अंततः भूमिपूजन हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कई वर्षों से लटका हुआ था. आखिर कार इस बहुप्रतिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालेन का भूमि पूजन पचोर रोड़ पर मंडी प्रांगण के पास क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा द्वारा किया गया विधायक द्वारा तलेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन के अतिरिक्त हलेन मंडल के बारा खुर्रम पंचायत सामुदायिक भवन और पुलिया, सोमा पंचायत में सामुदायिक भवन, अमलार पंचायत मे सामुदायिक भवन, बेजड़ में सामुदायिक भवन, चाखेड़ी में सिसी रोड, जंगीबड़ में सीसी रोड और सामुदायिक भवन का भी भूमिपूजन किया गया.

,भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सहित पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयसिंह रुहेला भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर कैलाश वैश्य और भाजपा मंडल तलेन के पदाधिकारीगण नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष चंद्र सिंह यादव पार्षदगण, सरपंच गण भाजपा के तथा अधिकारियों में स्वास्थ्य विभाग नरसिंहगढ़ के बीएमओ डॉ राजेंद्र कुमार हिरवार, नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, एमडीओ राजगद श्रीमती स्वाति अग्रवाल एवं धर्मेंद्र आदि मौजूद थे.

Next Post

महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने छिंदवाड़ा से दबोचा

Mon Feb 2 , 2026
बैतूल: बैतूल जिला पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म और उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना गंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी अमरलाल यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पति […]

You May Like