महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने छिंदवाड़ा से दबोचा

बैतूल: बैतूल जिला पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म और उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना गंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी अमरलाल यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर वायरल किए।
शिकायत के आधार पर थाना गंज में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद आरोपी अमरलाल यादव निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Next Post

वायरल वीडियो से भड़का गुस्सा, दामजीपुरा में अफवाहों ने बिगाड़ा माहौल; भारी पुलिस बल तैनात

Mon Feb 2 , 2026
बैतूल: जिले के दामजीपुरा गांव में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को अचानक तनाव की स्थिति बन गई, जिसने कुछ ही घंटों में हिंसक रूप ले लिया। बाजार क्षेत्र में कई दुकानों के शटर बंद रहे, वहीं अलग-अलग स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ […]

You May Like