महिलाओं से ठगी करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया

रीवा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना और आवास योजना के नाम पर दर्जन भर महिलाओं से तकरीबन दो लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले फरार आरोपी को बैकुंठपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया.

इस संबंध में बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2024 में थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया की दर्जन भर महिलाओं ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही रहने वाले पंकज चतुर्वेदी नामक युवक ने मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहन और आवास योजना के नाम पर उनसे तकरीबन 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी किया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर पूर्व से भी आधा दर्जन मामले दर्ज है और जैसे ही उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह मद्रास भाग गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि कल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है जिसके बाद एक टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है.

Next Post

गर्मी के बीच आंधी-तूफान का अलर्ट, 50 किमी घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, लू की भी चेतावनी

Sat May 30 , 2026
जबलपुर। नौतपा के दौर में एक साथ शहर दो मौसम प्रणालियों की चपेट में है। एक तरफ सूरज की तपिश के साथ तीव्र ऊष्ण लहर का प्रकोप बढऩे की आशंका है, वहीं दूसरी तरफ अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ते हुए तीव्र आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी […]

You May Like