भारत ए ने पाकिस्तान को 313 रन पर रोका

दोहा, 22 नवम्बर (वार्ता) इंडिया ‘ए’ टीम पाकिस्तान को 49.2 ओवर में 313 रन पर रोकने से काफी खुश होगी। रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दी और पहले 8 ओवरों में 66 रन बना डाले। इसके बाद हसन नवाज ने 79 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मिडिल ऑर्डर को संभाले रखा, जबकि फरहान यूसुफ ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान अब्दुल समद (28) और मोहम्मद रानशावा (23) की छोटी लेकिन उपयोगी पारियों ने भी टीम को मदद पहुंचाई।

हालांकि, आखिरी 10 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और लगातार विकेट चटकाते हुए पाकिस्तान को ऑलआउट कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान इससे 20-25 रन ज्यादा बना सकता था। फिर भी, 313 रन का स्कोर काफी बड़ा है और इसे हासिल करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। भारत के मुख्य 4 गेंदबाजों हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम में से प्रत्येक ने 2-2 विकेट लिए।

 

 

Next Post

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

Sun Nov 22 , 2026
सागर। वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत वन परिक्षेत्र खुरई में शिकार के प्रयास का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके […]

You May Like