बाइक के सामने आया कुत्ता जीजा की मौत, साला घायल

उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर जीजा-साले की बाइक के सामने स्ट्रीट डॉग (कुत्ता) आ गया। जिसके चलते सडक़ हादसा हो गया। दोनों को गंभीर घायल हालत में अस्पताल आ गया जहां जीजा की मौत होना सामने आया। साले का उपचार जारी है। चिंतामण गणेश थाना पुलिस ने बताया कि उज्जैन बडऩगर मार्ग पर दोपहर में दुर्घटना होने की खबर मिली थी। पुलिस घटनास्थल चंदूखेड़ी सोयाबीन प्लांट के सामने पहुंची तो पता चला कि बाइक सवार 2 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल पहुंचने पर सामने आया कि एक की मौत चुकी है। दूसरा गंभीर घायल है, जिससे जानकारी लेने पर उसका नाम जीवन पिता गंगाराम 35 साल निवासी ग्राम नलवा बताया गया। वहीं मृतक बनेसिंह पिता गणपत चौधरी 45 साल निवासी देवगढ़ बडऩगर पता चला। परिजन खबर मिलने पर चरक अस्पताल पहुंच गये थे। उन्होने बताया कि जीवन साला और बनेसिंह जीजा है। दोनों बाइक से उज्जैन आये थे और वापस नलवा आ रहे थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल की जांच शुरू की गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से संतुलन बिगडऩे पर हादसा हुआ था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक बनेसिंह का पोस्टमार्टम कराया है।

Next Post

चीतल का मांस साबित करने में नाकाम रही एफएसएल

Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस राजेंद्र कुमार वानी की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई में आए कटनी के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र के चर्चित चीतल शिकार मामले में वैज्ञानिक जांच ही अभियोजन की सबसे कमजोर कड़ी बन गई। जब एफएसएल पके हुए मांस को चीतल का होने की पुष्टि नहीं कर सकी […]

You May Like