कन्या शिक्षा परिसर में मनाया रक्षाबंधन उत्सव

सीहोर। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास, प्रेम एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कृषि विशेषज्ञ गौतम नायक, प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा, उप प्रबंधक संदीप मौर्य एवं प्रशासक अशोक त्रिपाठी उपस्थित थे. छात्राओं ने कलाइयों पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को अभिव्यक्त किया. अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को स्नेह, सुरक्षा, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. प्रबंधक श्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का प्रतीक है. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित दुबे के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं नंदनी एवं रिशिका धुर्वे ने किया.

Next Post

हाईस्कूल भवन का विधायक इंजीनियर ने किया लोकार्पण

Sun Aug 23 , 2026
आष्टा। विकासखंड के ग्राम जाफराबाद में 139.29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन का भव्य लोकार्पण विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया. विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. […]

You May Like