हाईस्कूल भवन का विधायक इंजीनियर ने किया लोकार्पण

आष्टा। विकासखंड के ग्राम जाफराबाद में 139.29 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन का भव्य लोकार्पण विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया. विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने विद्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जाफराबाद के हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की मांग विधायक के समक्ष रखी. विधायक श्री इंजीनियर ने मांग को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को शीघ्र हायर सेकेंडरी में उन्नयन कराने का आश्वासन दिया. लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जीवन सिंह मंडलोई, दीक्षा गुणवान, देवजी पटेल, सरपंच श्रीमती शांताबाई, बाबूलाल मेवाड़ा आदि उपस्थित थे

Next Post

अंबेडकर शक्ति केंद्र में आयोजित हुई भाजपा की मासिक सहभोज बैठक

Sun Aug 23 , 2026
मुलताई। नगर मंडल अंतर्गत शनिवार दोपहर अंबेडकर शक्ति केंद्र में मासिक बैठक बूथ अध्यक्ष निवास पर आयोजित की गईं। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया शनिवार दोपहर अंबेडकर शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष सपना दवंडे के निवास पर सहभोज बैठक आयोजित की गई l बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा […]

You May Like