दिव्यांग की व्यथा सुनने जनसुनवाई कक्ष से उठकर नीचे आये कलेक्टर

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुनने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह स्वयं जनसुनवाई में मौजूद थे। उन्होंने काफी देर जनसुनवाई में रहकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशीलता भी दिखाई दी। दिव्यांगता की वजह से प्रथम तल पर स्थित जनसुनवाई कक्ष तक पहुंचने में असमर्थ शहपुरा तहसील के ग्राम बेलखेड़ा के बल्लू साहू की व्यथा को कलेक्टर ने खुद नीचे जाकर सुना। बीमारी की वजह से अपने पैरों पर खड़े होने में असमर्थ और नेत्र दिव्यांग बल्लू दोनों बेटियों के सहारे बेलखेड़ा से कलेक्ट्रेट पहुँचे। बल्लू ने आधार पंजीयन में आ रही कठिनाई से कलेक्टर को अवगत कराया। श्री सिंह ने बल्लू की व्यथा को न केवल धैर्य पूर्वक सुना बल्कि मौके पर ही जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को उसके आधार पंजीयन में आ रही कठिनाई को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये।

Next Post

चेहरा बांध ग्राहक बनकर खाद दुकान पर एसडीएम ने मारा छापा, दुकान सीज

Tue Sep 16 , 2025
रीवा। रीवा सहित पूरे विंध्य में यूरिया खाद की किल्लत है, चारो तरफ खाद को लेकर मारामारी मची है. वही निजी विक्रेता मंहगे दाम पर खाद किसानो को बेच रहे है. जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम हुजूर वैशाली जैन चेहरा बांध ग्राहक बनकर कलेक्टे्रट के सामने स्थित दुकान में छापामार […]

You May Like