न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य

विशाखापत्तनम, 28 जनवरी (वार्ता) टिम साइफर्ट (64), डेवन कॉन्वे (44) और डैरिल मिचेल (नाबाद 39) की आतिशी पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने बुधवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। नौवें ओवर में कुलदीप यादव ने डेवन कॉन्वे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवन कॉन्वे ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 44 रन बनाये। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र (दो) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को आउटकर न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार पर लगाम लगाने का प्रयास किया। टिम साइफर्ट ने 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 62 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स (24) को अपना शिकार बना लिया। मार्क चैपमैन (नौ) को रवि बिश्नोई ने आउट किया। मिचेल सैंटनर (11) और जैकरी फॉक्स 13 रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 215 रनों का विशाल स्कोर बनाया। डैरिल मिचेल ने 18 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

गणतंत्र दिवस पर 64 देहदानियो का साक्षी बना भरहुत

Wed Jan 28 , 2026
सतना। सतना जिले का गांव भरहुत 64 देहदान दाताओं का साक्षी बन गया। किसी ने राष्ट्रहित खातिर पति, पत्नी व पिता के साथ तो किसी ने बेटी के साथ अपने देह का दान कर मानवता की मिशाल कायम की। सरदार वल्लभ भाई पटेल विकास समिति बिहटा व विनीत विक्रम बौद्ध […]

You May Like