UPSC परीक्षा में जावेद मेव ने हासिल की  815वीं रैंक

रतलाम। सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइलन रिजस्ट मंगलवार को जारी किया, जिसमें रतलाम के जावेद मेव ने 815वीं रैंक हासिल की है। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में 29 वर्षीय जावेद मेव पढ़ाई में बचपन से ही होशियार हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा की प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने 2013 से 2017 तक जयपुर में रहकर एमएनआईटी से मेकेनिकल ब्रांच में बी-टेक किया। बीटेक करने के बाद वे दिल्ली चले गए। उन्होंने वहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता सलीम मेव पहले नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे। कई वर्ष पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में रेलवे के निर्माण कार्यों में प्राइवेट ठेके में सुपरवाइजर का काम देखते हैं। जानकारी के अनुसार जावेद मेव ने सातवीं बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। वे छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे।

Next Post

मां-बेटी की एक साथ उठी अर्थी, छह साल के मासूम ने दी मुखाग्नि

Tue Apr 22 , 2025
इंदौर. सुल्तानपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इंदौर के रामनगर क्षेत्र के एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया. रिक्शा चालक रवि पिता भागीरथ खोलवाल की पत्नी सरिता और 18 माह की मासूम बेटी तेजस्वी उर्फ चीनू की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो […]

You May Like