जीआईएस के समापन समारोह में अमित शाह होंगे शामिल

भोपाल, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से आज प्रारंभ हुए दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के समापन समारोह को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जीआईएस के मंगलवार को होने वाले समापन समारोह में श्री शाह शामिल होंगे। श्री शाह दोपहर बाद इस आयोजन में शामिल होंगे।

जीआईएस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किया। इसमें देश विदेश के सैकड़ों उद्योगपति और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

Next Post

मोदी ने किसानों को दी पीएम-किसान योजना के छह वर्ष पूरे होने की बधाई

Mon Feb 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान ) के छह वर्ष पूरे होने पर देश के किसानों को सोमवार को बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार किसानों के सम्मान और समृद्धि तथा सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। श्री मोदी […]

You May Like