मृणाल ठाकुर ने अपने ‘बचपन की यादें’ साझा की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपने ‘बचपन की यादें’ साझा की है।

मृणाल ठाकुर अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके रिश्ते की खूबसूरती दिखती है। मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ ‘यादें’ पोस्ट कीं। इसमें वह अपने पिता के साथ दिख रही हैं। मृणाल ठाकुर ने झूले पर बैठे हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके पापा पास खड़े दिखे। इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए मृणाल ने कैप्शन में लिखा, बचपन की यादें! लव यू पापा। उन्होंने वीडियो में आतिफ असलम का गाना ‘मेरी कहानी’ को भी साझा किया।

मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म डकैत की रिलीज के लिए तैयार है।डकैत के अलावा, मृणाल ठाकुर सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार के बहुप्रतीक्षित सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 में भी नजर आयेंगी।

 

Next Post

फिल्म जाट का धमाकेदार गाना ‘टच किया’ रिलीज, उर्वशी रौतेला ने मचाया धमाल

Thu Apr 3 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर फिल्म जाट का धमाकेदार डांस नंबर ‘टच किया’ रिलीज़ हो गया है। गाना ‘टच किया’ में ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ खतरनाक विलेन जोड़ी रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह नजर आ रहे हैं। यह हाई-एनर्जी गाना , जिसे मधुबंती बागची और शाहिद […]

You May Like