बुडरख के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुडरख गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 28 वर्षीय युवक देशराज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देशराज ग्राम सेवड़ी से अपने घर बुडरख लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल देशराज को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर का माहौल गमगीन हो गया।

मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन अपने बेटे की असमय मौत से बेहाल हैं और ग्रामीणों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि देशराज अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का फिसलना और देर रात दृश्यता कम होना मान रही है।

Next Post

सटई रोड पर शौच के लिए उठी गर्भवती महिला गिरी, महिला और शिशु की मौत

Tue Oct 7 , 2025
छतरपुर। जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सटई रोड पर रेलवे पुल के पास किराए से रह रही एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कमला अहिरवार (32 वर्ष) पत्नी गोकल अहिरवार, निवासी ग्राम रामपुर (थाना सटई) के […]

You May Like