मंदिर से दान पेटी ले गया चोर

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत आगा चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोर ने धावा बोलते हुए दान पेटी पार कर दी। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है ।जानकारी के मुताबिक आगा चौक में श्रीराम हनुमान मंदिर है। दरम्यिानी रात्रि चोर घुसा और दानपेटी को लेकर बाहर निकला इसके बाद नीले रंग के ऑटो में दान पेटी को रखा और रद्दी चौकी तरफ फरार हो गया। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया।

जब श्रद्धालु पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश भडक़ गया। श्रद्धालुओं का कहना रहा कि यह मंदिर में साल की दूसरी चोरी है। पुलिस गश्त पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना रहा कि पुलिस गश्त कमजोर होने के चलते चोरों के हौंसले बुलंद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Post

सनकी ऑटो चालक पैदल जा रहे बुजुर्ग पर पीछे से हमला कर भागा

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक ने बिना किसी विवाद के पैदल जा रहे बुजुर्ग पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से ऑटो लेकर फरार हो गया. पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी […]

You May Like