समग्र आईडी के लिए हर वार्ड में शिविर 

रीवा। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नगरीय निकायों में ई केवाईसी तथा जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों में खाद्य सुरक्षा योजना के शत-प्रतिशत हितग्राहियों की ई केवाईसी कराने के लिए शिविर लगाएं. ई केवाईसी की प्रक्रिया में मृत तथा स्थाई रूप से पलायान करने वाले सदस्यों के नाम पोर्टल से पृथक करें. शेष बचे सदस्यों का ई केवाईसी कराने के लिए घर-घर जाकर सदस्यों का सत्यापन करें. सभी हितग्राहियों की 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से ई केवाईसी करा दें. इसी तरह समग्र आईडी के सत्यापन के लिए भी प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाएं. प्रत्येक सीएमओ हर दिन कम से कम पाँच सौ व्यक्तियों का समग्र पोर्टल में ई केवाईसी दर्ज करके सत्यापन कराएं. समग्र पोर्टल में 30 मई तक शत-प्रतिशत सत्यापन करा दें.

बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर के जल स्त्रोतों की साफ-सफाई तथा जल संरक्षण के कार्य प्राथमिकता से कराएं. अभियान की अवधि में कम से कम 100 हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट तथा 50 घरों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाकर जल संरक्षण का संदेश दें. ट्यूबवेल तथा कुंओं में भी रिचार्ज पिट बनवाकर जल संरक्षण कराएं.

Next Post

बालाघाट में सर्व शिक्षा अभियान के उप यंत्री से लिया जा सकेगा नलजल योजना का काम

Thu Apr 24 , 2025
बालाघाट। प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश में नल जल योजना में लापरवाही करने वाले 63 ठेकेदारों को टर्मिनेट किया जा चुका है। अगर बालाघाट में भी नल जल योजना के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो सूची दे, […]

You May Like