बालाघाट में सर्व शिक्षा अभियान के उप यंत्री से लिया जा सकेगा नलजल योजना का काम

बालाघाट।

प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश में नल जल योजना में लापरवाही करने वाले 63 ठेकेदारों को टर्मिनेट किया जा चुका है। अगर बालाघाट में भी नल जल योजना के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो सूची दे, उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने बालाघाट में हुए नलजल योजना के कार्यो की समीक्षा के दौरान कहा कि नल जल योजनान्तर्गत अब जितने भी शेष नल कनेक्शन रहें है। सभी का कार्य 15 मई तक हर हाल में पूरा किया जाए। यदि कहीं समस्या है तो पूर्व से अवगत कराएं। विभाग के सभी एसडीओ ने मंत्री श्रीमती उइके को आश्वस्त किया है कि 13149 कनेक्शन पूरे कर दिए जाएंगे। इस मामलें में मंत्री श्रीमती उइके ने कलेक्टर मीना से कहा कि पीएचई विभाग के अलावा सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्रियों को भी इस कार्य में लगाया जा सकता है। समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए विभाग को जिन क्षेत्रों में उपयंत्रियों की आवश्यकता है, अपनी मांग बता दे। बालाघाट प्रवास के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने बालाघाट में भटेरा और देवसर्रा जल समूह योजना में जल उपलब्धता के सम्बंध में भी जानकारी ली।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Thu Apr 24 , 2025
बेंगलुरु 24 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 42वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के […]

You May Like