आरपीएफ जवान की सतर्कता से बची व्यक्ति की जान

भोपाल। रेलवे सुरक्षा बल के जवान की सतर्कता से भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 01 से रवाना हो रही थी. इसी दौरान यात्री अमरपाल सिंह, निवासी-गांधीनगर भोपाल जो प्लेटफॉर्म टिकट लेकर अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए थे, अधिक सामान चढ़ाने के लिए कोच में गए थे. ट्रेन के चलने के बाद जब उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े.

मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार ने घटना पर तुरंत सजगता दिखाते हुए दौड़कर यात्री को खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई. यात्री को केवल मामूली खरोंचें आईं, जिनका उपचार स्टेशन पर स्थित डिस्पेंसरी में किया गया.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि आरक्षक की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने एक संभावित गंभीर हादसे को टाल दिया. उन्होंने यात्रियों से यह भी अपील की कि वे चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, और केवल गाड़ी के पूर्णतः रुकने पर ही चढ़ें या उतरें. भोपाल मंडल में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Next Post

दतिया स्टेशन पर कल मंगलवार से रुकेगी गोंडवाना एक्सप्रेस

Mon Jun 9 , 2025
दतिया: दतिया रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव मंगलवार 10 जून से प्रारंभ होने जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद संध्या राय ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र देकर वंदे भारत और गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। पिछले महीने वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो […]

You May Like