कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों के साथ किया जा रहा भेदभाव

इंदौर. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव करने की शिकायत का ज्ञापन दिया। आज सुबह जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ इंदौर के जिला पंचायत सदस्यों ने रेसिडेंसी पर कलेक्टर आशीष सिंह मुलाकात की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि कांग्रेस के जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं. उन पर भाजपा द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर किसी भी निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उल्लेख नहीं किया जाता है. शिलालेख पर भाजपा के पूर्व पदाधिकारी और कोई पद पर नही होने के बावजूद उनके नाम शिलालेख पर दर्ज किए जा रहे हैं. जिला पंचायत सदस्यों को 3 वर्ष पूरे होने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए राशि आवंटित नहीं की गई और भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों को राशि दी जा रही है। यह कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो गलत है.

Next Post

राइस मिलों की फिर होगी जांच 

Sat May 24 , 2025
जबलपुर। जिले में हुई धान की खरीदी में अफरा तफरी के बाद मंत्रालय से जारी हुए आदेश में जिले में राइस मिल में जांच दोबारा करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। वहीं जब मंत्रालय से जांच के आदेश आए थे तो कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने जांच में […]

You May Like