राइस मिलों की फिर होगी जांच 

जबलपुर। जिले में हुई धान की खरीदी में अफरा तफरी के बाद मंत्रालय से जारी हुए आदेश में जिले में राइस मिल में जांच दोबारा करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। वहीं जब मंत्रालय से जांच के आदेश आए थे तो कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने जांच में ढील देते हुए सिर्फ स्टॉक की जांच कर ली थी। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने शुक्रवार को राईस मिल की जांच के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने सभी एसडीएम से उनके द्वारा किये गये जांच प्रतिवेदन पर चर्चा की और कहा कि शासन के जो निर्देश है उसके अनुसार पुन: जांच करें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि जांच का आधार शासन के निर्देश तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देश हों। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि वाहन का परिवहन विभाग के पोर्टल में किस श्रेणी में दर्ज है यह देखें। धान परिवहन के दौरान टोल एंट्री है या नहीं। साथ ही जीपीएस सिस्‍टम का भी इस्‍तेमाल करें। उन्‍होंने कहा कि धान चालान, ट्रेक चालान, रिलीज ऑर्डर के बारे में विस्‍तृत जांच करें। धान के बोरे किस वाहन में आये इसकी भी जांच करें।

Next Post

पेशे से पेंटर जाली दस्तावेजों से बन गया डॉक्टर, अब ढूंढ रही पुलिस

Sat May 24 , 2025
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल उद्यान के पास स्थित मार्बल सिटी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर डॉ. बृजराज उईके फर्जी निकला। जिसे अब पुलिस की टीम ढूंढ रही है। अंकसूची और डिग्रियों में गड़बड़झाला के साथ जांच में कई और चेहरे उजागर होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक रेलवे सौरभ […]

You May Like