
भैरूंदा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित करने और सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग को लेकर ‘शिक्षक संयुक्त मोर्चाÓ ने विरोध प्रदर्शन किया रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक इस आदेश से प्रभावित होंगे.कई शिक्षक 20-22 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, ऐसे में दोबारा परीक्षा लेना तर्कसंगत नहीं है. रैली में हेमलता परिहार, अनिता पाटील, चंद्रप्रभा व्यास, जयश्री शर्मा, राजकुमारी मीना, प्रज्ञा पांडे, उमा सोनी, सरला महेश्वरी, सुमन राजपूत, सीमा, शीतल चौहान, कल्पना पुरोहित, रक्षा शर्मा, जयंती पंवार और गीता कीर,देवराज सिंह यादव, प्रहलाद सिंह पवार, नंदकिशोर यादव, प्रमोद रावल, लखन यादव, जगदीश प्रसाद, रामभरोस, आनंद कुमार, रामविलास पवार, मनीष शर्मा, मोबीरसिंह यादव, धनपाल सिंह दंगोलिया, अखिलेश तिवारी, गुलाब सिंह कुशवाहा, पंकज व्यास, सतीश तिवारी, सुरेश चंद पवार, और साजन वर्मा सहित पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की.
