मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती माथुर ने की समीक्षा

आलीराजपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 जुलाई को प्रस्तावित चंद्रशेखर आजाद नगर(भाबरा) में बलराम कृषि महोत्सव एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक अपने-अपने कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे एवं सभी कार्यक्रमों का सफल, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण आयोजन हो सके।

 

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण, चिकित्सा सुविधा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण भी सुनिश्चित करे, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

 

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक व्यवस्था को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम,अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सर्पदंश से युवक की मौत, इलाके में शोक

Tue Jul 21 , 2026
सरई। जिला सीधी के भुईमाड़ मछरकटा निवासी कमलेश्वर यादव के बड़े पुत्र देवेंद्र यादव उम्र लगभग 35 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सांप के काटने के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन प्रयासों के बावजूद […]

You May Like