सर्पदंश से युवक की मौत, इलाके में शोक

सरई। जिला सीधी के भुईमाड़ मछरकटा निवासी कमलेश्वर यादव के बड़े पुत्र देवेंद्र यादव उम्र लगभग 35 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सांप के काटने के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। देवेंद्र यादव अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही भुईमाड़ मछरकटा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Next Post

देवसर बाजार में अतिक्रमण का फैला जाल

Tue Jul 21 , 2026
देवसर । सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 से होकर गुजरने वाला देवसर का मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क किनारे अस्थायी कब्जों, दुकानों के बाहर फैले सामान और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई लगातार सिमटती जा रही है। […]

You May Like