ब्यूनस आयर्स, 24 अक्टूबर (वार्ता) अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने अर्थशास्त्री पाब्लो क्विर्नो को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्री क्विर्नो वर्तमान विदेश मंत्री गेरार्डो वर्थीन का स्थान लेंगे जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वित्त मंत्री श्री क्विर्नो उस आर्थिक टीम के एक प्रमुख सदस्य हैं जिसने देश के इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट को टाला और अर्जेंटीना के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है ।
