बच्चों के मिड डे मील में निकला मेंढक

ग्वालियर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों को परोसे गए मिड डे मील में मेंढक जैसा बड़ा जीव निकल आया। भोजन की बाल्टी खोले जाने पर स्टाफ ने इसे देखा और तुरंत उसका वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के बच्चे में डर गए।

विद्यालय के बच्चों के अनुसार मिड डे मील की गुणवत्ता पर पहले भी कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। कई मौकों पर खाने में बदबू, कीड़े और दूषित सामग्री मिल चुकी है। इसके बावजूद न तो गुणवत्ता सुधरी और न ही जिम्मेदारों ने कार्रवाई की। सोमवार की घटना ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर कर दिया। जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने बताया कि घटना पहली बार उनके संज्ञान में आई है। मिड डे मील से जुड़ी शिकायतों की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना ने मिड डे मील की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है।

Next Post

राज्य स्तरीय आयुष काउंसलिंग स्ट्रे वेकेंसी राउंड –सेकेंड का शेड्यूल जारी

Mon Dec 1 , 2025
ग्वालियर। आयुष विभाग, मध्यप्रदेश ने स्नातक स्तर स्ट्रे वेकेंसी राउंड – सेकेंड (स्टेट कोटा) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार नीट यूजी–2025 में योग्य अभ्यर्थी 3 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। विभाग 5 दिसम्बर को मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जबकि 9 दिसम्बर […]

You May Like