राज्य स्तरीय आयुष काउंसलिंग स्ट्रे वेकेंसी राउंड –सेकेंड का शेड्यूल जारी

ग्वालियर। आयुष विभाग, मध्यप्रदेश ने स्नातक स्तर स्ट्रे वेकेंसी राउंड – सेकेंड (स्टेट कोटा) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार नीट यूजी–2025 में योग्य अभ्यर्थी 3 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। विभाग 5 दिसम्बर को मेरिट लिस्ट जारी करेगा, जबकि 9 दिसम्बर को महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

काउंसलिंग के इस चरण में अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर विकल्प चयन, दस्तावेज़ अपलोड, कॉलेज एलॉटमेंट तथा रिपोर्टिंग की सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण करनी होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समस्त कार्य तय तिथियों के भीतर ही किए जाएँ, जिसके लिए कड़ाई से समयपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नीमा छात्र संघ अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह भदौरिया ने इस स्ट्रे वेकेंसी राउंड –सेकेंड को अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं समयबद्ध काउंसलिंग प्रक्रिया विद्यार्थियों के हित में है और इससे आयुष शिक्षा के विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे विभाग द्वारा उठाया गया एक सकारात्मक कदम भी बताया।

Next Post

मालेगांव में हो रही थी गांजे की खेती, गांजे के 30 पेड़ जप्त, केस दर्ज 

Mon Dec 1 , 2025
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम मालेगांव में गांजे की खेती हो रही थी, सूचना मिलने और पुलिस टीम द्वारा गांव पहुंचकर खेत से गांजे के 30 पेड़ जप्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मालेगांव […]

You May Like