सिवनी प्रकरण,डीएसपी गिरफ्तार: कानून तोड़ने वाला कोई भी बख्शा नहीं जाएगा: सीएम

भोपाल: सिवनी प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून की नजर में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक सभी समान हैं।डॉ. यादव ने बताया कि इस मामले में डीएसपी स्तर के अधिकारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है, साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधमुक्त मध्यप्रदेश और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को हम सम्मानित करेंगे, उनकी पीठ थपथपाएंगे और प्रमोशन देंगे, लेकिन गलती करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
डॉ. यादव ने दोहराया कि प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है और सरकार निष्पक्षता के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

स्कूल शिक्षा विभाग: 13 व्यायाम निर्देशक होने के बावजूद सहा शिक्षक खेल प्रबन्धक बनाये जा रहे

Tue Oct 14 , 2025
रीवा। स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत खेल विभाग मे नियमित व्यायाम निर्देशकों को किनारे कर संभाग स्तरीय खेल मे अध्यापक संवर्ग और सहायक शिक्षकों को प्रमुख प्रबन्धक बनाकर खेल विभाग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. जबकि अध्यापक संवर्ग और सहायक शिक्षकों का कार्य अध्ययन अध्यापन है. गौरतलब है शास. उ. […]

You May Like