सड़क किनारे लहूलुहान युवक को देख सरपंच ने दिखाई मानवता, अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल

सलामतपुर: मानवता का परिचय देते हुए सरार पंचायत के सरपंच नरेश चौधरी ने कल शाम भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर घायल युवक की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। शाम करीब 6 बजे मुक्तापुर के पास एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा था। सूचना देने के बावजूद 108 और 112 एम्बुलेंस मौके पर समय पर नहीं पहुंची। स्थिति गंभीर देख सरपंच नरेश चौधरी ने बिना देर किए अपनी कार से युवक को सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक भोपाल से विदिशा की ओर जा रहा था, लेकिन हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सरपंच की इस त्वरित और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। नागरिकों का कहना है कि अगर सभी जनप्रतिनिधि इसी तरह संवेदनशीलता दिखाएं, तो कई जिंदगियां समय पर बचाई जा सकती हैं।

Next Post

दबंगों ने 9 लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया

Wed Oct 22 , 2025
मुरैना:डेढ़ बीघा जमीन को लेकर जमकर लाठियां चली और दबंग एक ही परिवार को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर जब तक पीटते तब तक अधमरा नहीं हो गये। हमले में 3 महिलायें, 6 पुरूष सहित 9 लोग जख्मी हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे […]

You May Like