शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सतना, दो चरणों में 95% सीटें भरीं

सतना: तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रवेश प्रक्रिया में इस वर्ष भी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सतना ने विंध्य क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में संस्थान की लगभग 95 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं, जिससे यह विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभरा है।

तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया के पहले और दूसरे चरण में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सतना को विद्यार्थियों का भरपूर प्रतिसाद मिला। संस्थान की लगभग 95 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है।

संस्थान के अनुसार इस वर्ष विभिन्न शाखाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के उच्चतम अंक भी उल्लेखनीय रहे। सीमेंट टेक्नोलॉजी शाखा में 97 प्रतिशत, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में 96.6 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 95 प्रतिशत तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी पहली पसंद के रूप में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सतना का चयन किया।

अब कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के माध्यम से शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 1, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 2, सीमेंट टेक्नोलॉजी की 2 तथा कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की 19 सीटें उपलब्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संस्थान में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची जारी कर नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को कॉलेज लेवल काउंसिलिंग का पंजीकरण एवं सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

संस्थान के प्राचार्य एम. एन. मिश्रा ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सतना गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण विंध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया के पहले दो चरणों में लगभग 95 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं।

संस्थान के काउंसलिंग प्रभारी डॉ. आर. के. गौतम ने बताया कि कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के माध्यम से शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संस्थान में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन एवं सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

Next Post

पैराग्वे को 1-0 से हराकर फ्रांस ने राउंफ ऑफ 16 में बनाई जगह

Sun Jul 5 , 2026
फिलाडेल्फिया, 05 जुलाई (वार्ता) स्टार खिलाड़ी किलियन एमबापे के 70वें मिनट में किए गए पेनल्टी गोल की बदौलत फ्रांस ने शनिवार को पैराग्वे पर 1-0 से जीत हासिल कर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। भीषण गर्मी में खेल को सही मायने में विकसित होने में कुछ समय लगा, […]

You May Like