सेमलिया में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम। जिले के कालुखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमलिया में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम सेमलिया निवासी 33 वर्षीय राकेश पिता उत्तमलाल चौहान का शव सोमवार शाम गांव में स्थित एक कुएं के पास फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की बहन निकिता चौहान की सूचना पर कालुखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है।

Next Post

व्यापारी महासंघ ने कलेक्टर को बताईं शहर की समस्याएं

Tue Jun 2 , 2026
दमोह। जिला व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. पदाधिकारियों ने पार्किंग की समस्या, शहर की सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा की. व्यापारियों ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक के कारण […]

You May Like