मौसम का यू-टर्न: खातेगांव में तेज हवाओं के साथ उड़े धूल के गुबार, जनजीवन प्रभावित

खातेगांव। नगर में रविवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से तीखी धूप और उमस के बाद दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादलों का डेरा जमा हो गया और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं के साथ ही पूरे नगर में धूल का भारी गुबार उड़ने लगा, जिसने पूरे आसमान को अपनी आगोश में ले लिया।

धूल भरी आंधी के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिसके कारण खातेगांव के मुख्य मार्गों और चौराहों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया। अचानक आए इस बवंडर से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और लोग धूल से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आए।

बिजली हुई बार बार गुल-

तेज हवा आंधी के कारण सुरक्षा के लिहाज से नगर के अधिकांश इलाकों में बिजली कटौती कर दी गई। हवा के तेज झोंकों की वजह से नगर में भी अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रशासन ने जारी की स्वास्थ्य व सुरक्षा एडवाइजरी-

मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आम जनता के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि आंधी और धूल के गुबार के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। तेज हवाओं के चलते पेड़ों, जर्जर इमारतों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। धूल के कणों से बचने के लिए चेहरे पर मास्क या रुमाल का उपयोग करें। खासकर अस्थमा या श्वास की बीमारी से पीड़ित लोग, बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें।

Next Post

दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री, बंधाया ढांढस

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर जिले की सातऊ ग्राम पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर के समीप शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के निवास पर पहुँचे। उन्होंने […]

You May Like