भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई होली, खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्यों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस होली मिलन कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी सौहार्द तथा एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने होली की परंपरा के अनुसार आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल तथा सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी सहित प्रदेश कार्यालय के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Next Post

नजीराबाद के ग्राम बरखेड़ी देव में शुरू हुआ भव्य होली मेला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल। देहात थाना नजीराबाद क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी देव में गुरूवार को होली मेला शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ. मेले में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने आनंद लिया. मेले में लगभग 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था […]

You May Like