मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

इंदौर: लगातार एक हफ्ते से गर्मी की आहट देता मौसम दो दिन की बारिश से बदल गया. मौसम ने करवट ली और आज दिन भर ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी. इसके साथ आज दिन का तापमान भी 6 डिग्री तक गिर गया. इससे जाती हुई ठंड ने वापस स्वेटर निकलवा दिए.पिछले एक हफ्ते से मौसम में गार्गी का अहसास होने लगा था. रात और दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी. दिन का तापमान 31 डिग्री से उपर जा रहा था, वही रात का तापमान भी 16 डिग्री से उपर पहुंच गया था.

गुरुवार और शुक्रवार को अचानक दक्षिण विक्षोम के कारण दो दिन बारिश हुई. बारिश के साथ मौसम में ठंडी हवाओं भी चल रही है. आज अलसुबह बारिश के बाद दिनभर सूरज बादलों के साथ लुकाछुपी करता रहा. दोपहर 4 बजे के बाद वापस आसमान में बादल छा गए. साथ ठंडी हवाओं की गति 19 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज के गई. साथ ही दिन का अधिकतम तापमान भी 24.5 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज हुआ. वही शाम को भी हवा में चुभन महसूस की गई. इस कारण आम जन स्वेटर और गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे थे.
तीन दिन तापमान सामान्य से रहेगा कम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले तीन दिन हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कम ही रहेगा. एक बार बारिश हो सकती है. हवा में नमी के कारण ठिठुरन बनी रहने की संभावना है

Next Post

राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण कल

Sat Feb 21 , 2026
सीहोर। नगर के भोपाल नाका चौराहे पर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे परमार वंश के महान शासक राजा भोज की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा. कार्यक्रम नपा परिषद एवं समस्त परमार समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन को लेकर पिछले 15 दिनों से […]

You May Like