इंदौर: शनिवार को विधानसभा पांच में जन विश्वास शिविर के तहत नगर निगम झोन पर पार्षद के खिलाफ जन आक्रोश फूट गया. क्षेत्र की महिलाओं और रहवासियों ने महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त की मौजूदगी में पार्षद के निष्कि्रय होने का आरोप लगाया.मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज मुसाखेड़ी में नगर निगम झोन 10 पर प्रशासन और अधिकारियों ने समस्या निवारण शिविर लगाया था. यह इलाका विधानसभा 5 में आता है. शिविर में गंदे पानी और अन्य समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के सामने गंदे पानी ओर ड्रेनेज की समस्या लेकर पहुंची.
महिलाएं और क्षेत्र रहवासी पार्षद सुदामा चौधरी के खिलाफ बहुत आक्रोशित थे. महिलाओं ने पार्षद चौधरी का नाम लेकर साफ़ कहा कि वे बहुत निष्कि्रय है. उनके कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने निगम अधिकारियों को क्षेत्र की समस्या से राहत दिलाने के लिए कोई सुनवाई नहीं की है. महापौर भार्गव ने महिलाओं को नगर निगम द्वारा जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. कलेक्टर शिवम वर्मा ने तुरंत मौके पर ही निगम आयुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही समस्या का समाधान होने की जानकारी देने का भी कहा है. जन विश्वास शिविर में मंत्री तुलसी सिलावट, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान सहित जिला प्रशासन,नगर निगम , स्वास्थ्य विभाग सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभारी और प्रतिनिधि मौजूद थे
