
जबलपुर। केन्द्रीय जेल जबलपुर में विचाराधीन बंदी गुड्डू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा के द्वारा जेल के अस्पताल के वार्ड क्रमांक 3 शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंदी द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है पूरे मामले की न्यायिक जांच होगी। उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की मृतक ने यह कदम किन कारणों से उठाया।
केन्द्रीय जेल जबलपुर उप अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि विचाराधीन बंदी गुडडू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा 60 वर्ष निवासी साई कॉलोनी लक्ष्मीकांत मेमोरियल स्कूल के पास थाना संजीवनीनगर को अपराध क्रमांक 273/2024, सत्र प्रकरण क्रमांक 511/24 अपराध धारा 140 (1), 103, 238, 61(2) भारतीय न्याय संहिता में राहुल छत्री न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा जारी जेल वारंट 16 अगस्त 2024 के पालन में जेल दाखिल कराया गया था। वर्तमान में प्रकरण न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर में विचाराधीन है। आज विचाराधीन बंदी गुडडू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा द्वारा प्रातः 8 बजे लगभग अस्पताल खण्ड के वार्ड क्रमांक 03 के अंदर स्थित शौचालय में फांसी लगा ली गई।
