जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत लम्हेटा घाट रोड स्थित दलपत पुर स्थित एक मार्बल गोडाउन में तडक़े सुबह 05 बजे से एक चार फीट लंबा सांप वहां सुरक्षा कर्मी गोलू सिंह राजपूत के घर की देहरी पर घात लगाए बैठा था।जब गोलू लघुशंका के लिए बाहर आया तो सर्प प्रेशर कुकर की तरह लंबी लंबी सीटी की तरह फुंफकारने लगा जिससे गोलू दबे पांव वापस घर के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर दिया।
सुबह 9 बजे देखा तो सर्प गायब हो गया फिर सांयकाल 5 बजे सर्प उसी स्थान पर वापस आ कर शिकारी मुद्रा में बैठ कर फुंफकारने लगा। गोलू ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि सांप एक बड़े आकार के चूहे को धीरे धीरे लील रहा है। श्री दुबे ने सुरक्षित रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गए सांप में सबसे ख़तरनाक हीमो टाक्सिन जहर पाया जाता है। सर्प दंश से तीन घंटे के भीतर मैडिकल उपचार मिलने पर ही पीडि़त व्यक्ति पूरी तरह बच जाता है।
