इंग्लैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

कैंटरबरी, 22 मई (वार्ता) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सोफिया डंकली (नाबाद 81) और हीथर नाइट (43) की बेहतरीन पारियों की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 21 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।

सेंट लॉरेंस ग्राउंड में बुधवार की रात खेले गये मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज ने आखिर तक मोर्चा संभाले रखा। मैथ्यूज ने 67 गेंदों में 16 चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 100) रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैंडी मैंगरु (17) और शबीका गजनबी ने (11) रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की महिला टीम के लिए लॉरेन बेल ने दो विकेट लिये। लिंसी स्मिथ, एमिली आरलट और ईसी वोंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए डेनिएल वायट और सोफिया डंकली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये (51)रन जोड़े। छठें ओवर में जायडा जेम्स ने डेनिएल वायट (17) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मात्र पांच रन जोड़कर इंग्लैंड ने कप्तान नेट साइवर ब्रंट (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हीथर नाइट ने सोफिया डंकली के साथ पारी संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रनों की मैच विजयी अविजित साझेदारी हुई। इंग्लैंड की महिला टीम ने 16.3 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज की ओर से जायडा जेम्स और एफी फ्लेचर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

मां नर्मदा की थीम पर बना है नर्मदापुरम स्टेशन, भोपाल में बनेंगे मेट्रो और वन्देभारत के कोच

Thu May 22 , 2025
नर्मदापुरम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन- नर्मदापुरम, श्रीधाम, कटनी साउथ, शाजापुर, सिवनी और ओरछा स्टेशन का लोकार्पण किया। पीएम कार्यक्रम में राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली जुड़े। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से जुड़े। उन्होंने कहा- ये […]

You May Like