आलोक यादव प्रतिष्ठित सीएमडी पुरस्कार से सम्मानित

देवास: बैंक नोट प्रेस देवास अपनी गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन क्षमता एवं शून्य दुर्घटना के लिए सदैव एसपीएमसीआईएल की सभी इकाइयों के लिए आदर्श और प्रेरक रहा है। साथ ही वह प्रत्येक वर्ष अपने उत्कृष्ट कामगारों के सम्मान के लिय भी जाना जाता है इस वर्ष भी मुख्य निगम कार्यालय द्वारा बैंक नोट प्रेस के कामगारों को बहुचर्चित सीएमडी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नियंत्रण विभाग के आलोक-यादव को वित्त मंत्रालय (आर्थिक मामले के संयुक्त सचिव अमित सिंगला, श्रीमति अनू पी मथाईअवर सचिव, एवं बोर्ड सदस्य एसपीएमसीआईएल निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक विजय रंजन सिंह ने श्रेष्ठ कामगार अवार्ड से सम्मानित किया। आलोक यादव को किरण जुवेकर, रविंद्र यादव, विनय चौधरी, चरण सिंह अहिरवार, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह एवं सभी श्रमिक संघों ने बधाइयां प्रेषित की।

Next Post

रीवा के लक्ष्मण बाग में आपस में भिड़े गौ सेवक

Sun Aug 30 , 2026
रीवा:रीवा के लक्ष्मण बाग में आज कई कथित गौ सेवक गुट उस समय आपस में ही भिड़ गए जब एक के बाद एक गौ सेवको के गुट वहां पहुंचने लगे. देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित हो गई जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करने पहुंचना पड़ा.दरअसल लक्ष्मण बाग में कुछ […]

You May Like